Android क्या है | Operating System Android Versions List 2024

यह बात में कोई संदेह नहीं है की आप Android नहीं जानते। आज का बच्चा-बच्चा जानता है की एंड्रॉयड क्या होता है इसमें बात ही कुछ ऐसी है की हर इंसान इसका इस्तेमाल करता है।

लेकिन हमारे बीच कुछ ऐसे भी लोग हैं जो एंड्रॉयड क्या है नहीं जानते क्योंकि हो सकता है वह किसी अलग Phone इस्तेमाल कर रहे हो जैसे की IOS, Windows, Blackberry और यह भी हो सकता है की वह दूसरे विषय में ज्यादा रूचि रखते हैं।

तो आज उन लोगों के लिए यह आर्टिकल काम का हो सकता हैं चलिए आर्टिकल को पढ़ना शुरू करते हैं।

Android क्या है

Android एक OS (Operating system ) है जिसके सहारे Phone चलता है। आपने अक्सर लोगों से कहते सुना होगा की वह Android Smartphone Use करते हैं दरअसल वह Android Operating System पर चलने वाला फोन होता है।

Android Linux Kernel का एक Modified Version है जो की सिर्फ Smartphone को देखते हुए कैसे यह Touchscreen पर अच्छे से काम करेगा उसी को देखते हुए बनाया गया था।

इसको हर एक दो साल में अलग-अलग Version में इसके Features को थोड़ा बढ़ा कर Update किया जाता है। जैसे की अभी ज्यादातर लोग Android Phone का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Android का इतिहास क्या है

Android का इतिहास, कुछ आज से 17 साल पहले का है अक्टूबर सन् 2003 में इसका निर्माण हुआ था। Palo alto, California में इसको Andy Rubin, Rich Miner, Nick Sears और Chris White ने मिलकर बनाया था।

शुरुआत में इन चारों ने Digital Camera के लिए Operating System बनाने का सोचा था फिर इनके दिमाग में Android का ख्याल आया की क्यों न ऐसी OS बनाया जाये जो की हर Handset पर हो और Windows को टक्कर दे।

फिर कुछ साल बात Google ने Android Inc को 50 Million US Dollar में खरीद लिया। फिर Google की मदद से Android Touchscreen Handsets को बनाया गया। फिर 2008 से यह कभी रुका नहीं और हर बार पहले से बेहतर Features और BUGS को हटाने के लिए नया नया Updates लेकर आता रहता है।

Operating System Android के Versions

अब तक Android Inc ने 16 Versions Develop किए है और 17th Version पर काम चल रहा है। तो चलिए इस पर कुछ चर्चा करते हैं।

  1. Android 1.0
  2. Android 1.1
  3. Android  cupcake 1.5
  4. Android Donought 1.6
  5. Android Eclair 2.0-2.1
  6. Android Froyo 2.2-2.2.3
  7. Android Gingerbread 2.3-2.3.7
  8. Android Honeycomb 3.0-3.2.6
  9. Android Ice cream sandwich 4.0-4.0.4
  10. Android jelly bean 4.1-4.3.1
  11. Android kitkat 4.4-4.4.4
  12. Android lollipop 5.0-5.1.1
  13. Android Marshmallow 6.0-6.0.1
  14. Android Nought 7.0-7.1.2
  15. Android Oreo 8.0-8.1
  16. Android Pie 9.0
  17. Android 10 10.0
  18. Android 11 11.0

1. Android 1.0

यह इसका सबसे पहला Version था जो की Market में आया था। इसका कुछ नाम करण नहीं किया गया था क्योंकि उनको पता नहीं था की यह आगे चल कर इतना Successful बन जायेगा।

इसके कुछ जाने माने Features में से कुछ Android Application Download, Web Browser को Zoom करना Camera, Google के Apps, Instant Messaging, Media Player और Wi-Fi & Bluetooth सपोर्ट करता था।

2. Android 1.1

यह सबसे पहला एंड्रॉयड Phone HTC DREAM के लिए बनाया गया था और इसका नाम रखा गया था “Petit Four” इस Version में Google Maps के ऊपर और Call & Message के ऊपर कुछ बदलाव किये गए थे।

3. Android 1.5 Cupcake

इसको Linux kernel के ऊपर Based करके बनाया गया था। इसका नाम Officially एक Dessert (mithai) के नाम Cupcake रखा गया था। जो प्रथा अब तक चली आ रही है।

इसके कुछ बदलाव में से मुख्यतः Third-parties Virtual Keyboard Support Supports for Widgets, Video Recording और Copy Paste Feature, Animated Screen Transition, Video Upload to Youtube शामिल हैं।

4. Android 1.6 Donought

इसके Features मैं से Multi-Iingual Speech Synthesis, Camera का जल्दी से Open होना, WVGA Screen Resolution का Support करना, इत्यादि शामिल था।

5. Android 2.0-2.1 Eclair

Eclair तो सब लोगों ने खाया होगा इसके ऊपर भी एंड्रॉयड का एक Version Named है, जो की 26 ऑक्टूबर 2009 को update किया गया था।

इसमें सबसे खास बात यह थी की Multiple Accounts से इसमें Mail Support करता था। और कुछ Features की बात की जाये तो Bluetooth 2.1 का Support, Browser UI और live Wallpaper शामिल था।

6. Android 2.2 Froyo

एंड्रॉयड Froyo का मतलब महुआ दही होता है। इसको 20 मई 2010 को Release किया गया था। इसमें सबसे पहले Wi-Fi  Hotspot & USB Tethering का Support आया था।

7. Android Gingerbread 2.3-2.3.7

December 9, 2010 को एंड्रॉयड  SDK को Release किया गया जो की Linux kernel 2.6.35 पर Based था। इस Version पर Loading Speed का जो परेशानी थी उसे सुधारा गया।

पहिए कुछ गिने चुने Development में से New Downloading Manager, Audio Effects में से सुधार लाया गया जिसमें की Reverb, headphone Virtualization शामिल था।

इसमें पहली बार Front Facing कैमरा का Support आया था जिसको भी अब Selfie Camera कहा जाता है। और सबसे पहला एंड्रॉयड था जिसमे Theme में Ester egg था।

8. Android Honeycomb 3.0-3.2.6

इस Version को सिर्फ Tablet के लिए बनाया गया जो की सबसे पहले Motorola Zoom में डाला गया था। यह 22 फरवरी 2011 को बनाया गया था।

इसके फीचर्स में से Multitasking Recent Application Tab को थोड़ा Modified किया था जिससे की लोग Recent Tabs के छोटे Section में भी App में क्या चल रहा है देख सकें और वही से उसे Access भी कर सके।

Joystick का Support, High Performance WiFi को Lock करना और Data Connectivity के मसले को सुलझाया गया था।

9. Android Ice Cream Sandwich 4.0-4.0.4

मुझे जब तक याद है मेरा सबसे पहला एंड्रॉयड 40 ice Cream Sandwich था। यह 10 अक्टूबर 2011 को Update किया गया था। यह लास्ट Version था जो की Adobe Flash Player को Support करता था।

इसके कुछ Features – Holo Interface जो की ROBOTO font family के साथ Update किया गया हैं। इसके कुछ और Features हैं।

  • Folders बनाना आसान हो गया जिसमे की drag n drop का सुविधा थी।
  • Face Unlock का पहला Trial इसी Version पर किया था Camera पर Time Laps और Panaroma Mode को पहचान मिला।
  • Better Camera Performance
  • Stability Improvement

10. Android jelly bean 4.1-4.3.1

Jelly Bean बनाने का सबसे बड़ा मकसद इसकी Performance को बढाकर User इंटरफ़ेस को थोड़ा और अच्छा बनाया जाये। यह 27 जून 2012 को आया था। इस प्रोजेक्ट को “Project butter” नाम दिया गया था क्योंकि उनका लक्ष्य UI को Butter की तरह Smooth बनाना था।

यह जिसमे सबसे पहले use किया गया था उस फ़ोन का नाम था Nexus 7

इसके Features की बात करूँ तो कुछ Important Features हैं।

  •  Triple Buffering in the Graphics Pipeline.
  • Accessibility को थोड़ा बढ़ाया गया।
  • Phone मैं किस अप्प से Notification आएगा किस्से नहीं आएगा इसका चुनाव करने का Feature भी डाला गया।
  • Multichannel Audio.
  • SELinux Support.
  • Native Emoji Support.

11. Android kitkat 4.4-4.4.4

3 सितम्बर 2013 में इसको “key lime pie” के नाम से बनाने जाना वाला था फिर इसको बदल के 31 अक्टूबर को Nexus 5 में सबसे पहले launch किया गया। इस Version के मोबाइल 512MB RAM पर चलता था।

  • Wireless Printing
  • NFC support

Note :- 24 जून 2014 को एक Device बनाया गया जिसको हम हाथ में पहन पाएं जिसे हम अभी के समय में Smart Watch (Wear Os By Google) कहते हैं जिसमे Android 44 KitKat का Version डाला गया था। (su_note)

12. Android lollipop 5.0-5.1.1

Android Lollipop को सबसे पहले एंड्रॉयड के नाम पर Unveil करने का Idea था। इसको पूरे World में 12 नवंबर 2014 को Reveal किया गया था।

  • Support for 64-bit CPUs
  • Print करने से पहले उसको पहले से देख कर पुष्टि करना
  • Long Battery Life
  • Smart Lock
  • Official Support for Multiple Sim Card
  • HD Voice Call

13. Android Marshmallow 6.0-6.0.1

Marshmallow को 28 मई 2015 को Codename Android M के नाम से Reveal किया गया था। जो की Nexus 5, Nexus 6, Nexus 9 के लिए सबसे पहले उपलब्ध कराया गया।

  • किसी भी keywords से Search करके Phone में किसी भी चीज को खोजे जा सकता था।
  • Doze mode को introduce कराया गया।
  • priority mode का नाम बदल कर Do not disturb mode कर दिया गया।
  • 4k Display mode
  • No screen rotation during touch

14. Android Nought 7.0-7.1.2

एंड्रॉयड 7 अब तक का सबसे महत्वपूर्ण OS है एंड्रॉयड Inc के लिए। इसको 9 मार्च 2016 को Android Beta Program के साथ Release किया गया।

  • Unicode 9.0 emoji
  • Display color को छेड़छाड़ करने का सुबिधा
  • screen zooming
  • Clear all button added
  • Data saver mode introduced
  • PIP (picture-in-picture)Mode
  • Touch performance enhanced
  • Fingerprint sensor gesture
  • Battery usage alert

15. Android Oreo 8.0-8.1

एंड्रॉयड 8 को 21 मार्च 2017 को सबसे पहले Nexus और Pixel के Phones के लिए लाया गया। अगर देखा जाये तो भारत में अब ज्यादातर लोगों के Phones में Android Oreo मौजूद है।

  • Project Treble जो की अब तक की सबसे बड़ा बदलाव है। इसकी खासियत यह है की इसको ऐसे बनाया गया है की इनमे जितने भी Updates आते है फटाफट User को मिल पाए।
  • पिछले Version के मुकाबले Mobile को ON करने का Speed दुगना (2 times) हो गया।
  • Wi-Fi Assistant

16. Android Pie 9.0

यह एंड्रॉयड का 9th पड़ाव था जो की 7 मार्च 2018 को Release किया गया था।

  • इसमें Quick Settings का Menu है।
  • Screen पर Semi-Transparent Background डाला गया है।
  • Message Notification का बदलाव हुआ जिसमे की अब Notification bar से लम्बी Conversation को देखा जा सकता है।

17. Android 10 10.0

यह 10 Version है इसे 13 मार्च 2019 को Google ने उसके एक Beta Version Android Q के साथ Release कराया। इसका नाम पहले Queen cake रखा जाने वाला था फिर इसे बदल कर Quince tart कर दिया गया। फिर इसका Stable Version 3 सितम्बर 2019 मई में Release हुआ।

  • new permission to access location in background
  • floating setting panel
  • AV1 video codec support
  • Bio-metric authentication
  • New system wide dark theme feature

18. Android 11 11.0

एंड्रॉयड का 11th Version Google के द्वारा सबसे पहले 19 फरवरी 2020 को Announce किया गया था इसके साथ इसका Preview को भी Release कर दिया गया। फिर 8 सितम्बर 2020 में इसको Publicly Release किया गया।

एंड्रॉयड 11 का logo एक Dialer का रखा गया है जिसमे की Pin 11 पर है जो की एक musical film “This Is Spinal Tap” को Refer करता है।

इसमें काफी कुछ बदलाव लाया गया है जिसमे करीब 100 नए Features Add किये जाने वाले हैं। जिनमे से जो मुझे सबसे अच्छा लगा वह है Foldable Phones में इसका Support जो की Hinge Angle Sensors की मदद से मुमकिन हो पायेगा। इसके कुछ और features के बारे मे मैंने नीचे बताया है।

  • Identification of Standalone 5G Alone Network
  • New Recent apps UI
  • Stir/Shake Call Authentication
  • Ethernet Support
  • Bubble Notifications

एंड्रॉयड का विकास कैसे हुआ

एंड्राइड अभी के जमाने में सबसे ज्यादा चलने वाला फोन है। Globally इसका Market Value बहुत ज्यादा है और जिस हिसाब से इनके Updates आ रहे हैं और ईंटे सारे Applications आ रहे हैं इनके Users भी बढ़ते जा रहे हैं। एंड्रॉयड का अकेले का जितना Applications है उतना तो बाकि तीनो OS (IOS, Windows & Blackberry) का नहीं है।

अभी इन दिनों में एंड्राइड कुछ हटके कर रहा है जो की लोगों को पसंद भी आ रहा है। जैसे की Wearable OS, Smart Clothes जो की आज के समय में बहुत Advanced हैं। मेरे हिसाब से जो एंड्रॉयड का अब तक का सबसे बड़ा आविष्कार AI है।

AI क्या होता है

AI का full form – Artificial Intelligence होता हैं। यह एक Program है जो की Operator का Voice Command सुनके उसी हिसाब से काम को अंजाम देता है। यह इंसान को काम में मदद करता है जिससे की काम जल्दी और सठिक सराह से समपर्ण हो पाता है।

Android का भविष्य क्या होगा

में यह यकीन के साथ कह सकता हूँ की आने वाले कुछ सालों में एंड्रॉयड सिर्फ एक OS बनके नहीं रह जायेगा बल्कि पूरे मानवता की life का एक हिस्सा बन जायगा। यह पृथ्वी को एक बेहतरीन दुनिया बनाने में मदद करेगा। चाहे जितने भी OS क्यों न आ जाए लेकिन कोई इसकी जगह नहीं ले पायेगा।

इसका भविष्य इतना उज्जवल है इसका एक और कारण यह भी है की यह एक Open Source OS है जहाँ कोई भी आके अपने Developed Product को Android में शामिल कर सकता है।

क्या आप को पता है सबसे पहला Android phone कौनसा था?

सबसे पहला एंड्रॉयड Phone HTC Dream था जो की Qwerty Keyboard के साथ आता था जो की अब के समय में ज्यादातर Blackberry के Phones में देखने को मिलता हैं।

जरूर पढ़िए :

उम्मीद हैं आपको एंड्रॉयड की जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment