Factshop

Funny Animal Jokes in Hindi

एक चुहिया जब पेड़ पर चढ़ी तो बन्दर ने उससे पूछा ऊपर क्यों आयी हो? चुहिया – सेब खाने.!! बन्दर – लेकिन ये पेड़ तो आम का है.!! चुहिया – तू ज्यादा नेता मत बन, सेब मै साथ लायी हूँ…!!

बैल – ऐ! क्या बोलती तू! गाय – ऐ! क्या मैं बोलू? बैल – सुन! गाय – सुना! बैल – आती क्या गौशाला?? गाय – क्या करू? आ के मैं गौशाला? बैल – घास चबाएँगे, मुंडी हिलाएंगे, गोबर फ़ैलाएँगे और क्या.!

एक बार मक्खी की शादी मच्छर से हो गयी। अगले दिन मक्खी बहुत रोने लगी मक्खी की बहन ने पूछा – दीदी क्या हुआ? मक्खी – अरे कल रात मे सोते समय “गुड़ नाईट” जला दी और तेरे जीजा मर गए!

एक बार हाथी और चूहा  लुका-छिप्पी खेल रहे थे। चूहा मंदिर में छुपने गया और हाथी ने उसे ढूंढ लिया। चूहा – अबे यार तूने मुझे कैसे ढूंढा? हाथी – वो मंदिर के बाहर तेरी चप्पल देख ली थी।

एक बार दो गधे अपने मालिक के बारे में बात कर रहे थे। पहला: “मेरा मालिक बहुत परेशान करता है यार, बहुत मारता है।” दूसरा: तो उसको छोड़ क्यों नहीं देता? पहला: मैं उसी के बारे में सोच रहा हु। लेकिन, उसकी एक बेटी है जो बहुत अच्छी दिखती है! दूसरा: तो क्या हुआ? पहला: जब भी वह कोई शैतानी करती हे, तो उसके पिताजी कहते हे की वे उसकी शादी किसी गधे से करवा देंगे! बस उसी का इंतजार कर रहा हूं।

जंगल में चूहा बहुत तेज़ भाग रहा थ। उसे रोक कर बन्दर ने पूछा – अबे इतनी तेज़ कहा जा रहा है? चूहा – किसीने शेर की बहन को छेड़ दिया है और लोग मेरा नाम लगा रहे है!!

बंदर की बेटी बंदर से बोली… बेटी –पापा मेरी शादी करा दो बंदर – अरे मेरी बेटी.. थोड़ा धीरे बोल.. थोड़ा सब्र कर..देख अभी तेरा दूल्हा मैसेज पढ़ रहा है हंस गए तो समझो रिश्ता पक्का

एक हाथी ने ज़िन्दगी में पहली बार चूहा देखा। हाथी – तुम कौन हो? चूहा – में चूहा हु हाथी – क्या उम्र है तुम्हारी? चूहा – 1 साल हाथी – उम्र तो मेरी भी 1 साल है, लेकिन तुम तो बहुत छोटे हो भाई चूहा – अरे वो कुछ दिनों से मेरी तबियत ख़राब चल रही है

एक बार एक हाथी एक चुहिया को छेड़ रहा था। चुहिया को गुस्सा आया और वो सीधा हथिनी के पास जाके बोली – “देखो बहन तुम्हारे पति को समझा लो, नहीं तो मर्द हमारे घर में भी है”