Factshop

Girlfriend Boyfriend Jokes in Hindi

लड़का (प्यार से एक लड़की से) - जी आप क्या करती हो?  लड़की (गुस्से में) - जी मैं इग्नोर करती हूं... और ज्यादा गुस्सा आने पर गाली भी देती हूं। लड़का बिना देर किए तुरंत निकल लिया वहां से।

लड़के के आते ही लड़की उसके गले लग गई... लड़का : आज बड़ा प्यार आ रहा है... लड़की : जानू, तुम आज मुझसे एक वादा करो लड़का : कैसा वादा? लड़की : जो तुम्हारा दिल करे... लड़का : बेबी, वो जो सामने लाल रंग की कार खड़ी है ना.. लड़की : हां...हां.. जानू, मुझे वो दोगे क्या! लड़का : मैं तुम्हे उसी लाल रंग की लिपस्टिक दूंगा

सोनू :  यदि आपकी प्रेमिका खूबसूरत, समझदार, ध्यान रखने वाली, कभी न जलने वाली और अच्छे व्यंजन बनाने वाली हो तो उसे आप क्या नाम दोगे? मोनू :  अफवाह!

मां – बेटा इतनी लिपस्टिक लगा के कहां जा रही है?  बेटी – मां मैं कॉलेज जा रही हूं... मां – बेटी तुझे कोई लड़का पसंद है क्या ?  बेटी खुश होके – हां मां बहुत पसंद है  मां – तो उस कमीने से बोल दे कि तेरी शादी वर्मा जी के बेटे से तय कर दी है।

सहेली – मैं तो लुट गयी बर्बाद हो गयी  पिंकी – क्यों पति में पिटाई की क्या ?  सहेली – मेरे पति का ऑफिस में एक लड़की से चक्कर चल रहा है , पिंकी – तुमको कैसे पता ?  सहेली – मेरे बॉयफ्रेंड ने कल उनको एक लड़की के साथ देखा था...

लड़की – मुझे गाड़ी चलानी सीखनी है  अफसर – नहीं आप स्कूटी ही चलाइये  लड़की – नहीं प्लीज़ मुझे गाड़ी चलानी सिखाओ  अफसर – अच्छा अगर आपके सामने एक बुड्ढा और एक नौजवान और एक बच्चा आ जाये तो तुम किसको मारोगी? लड़की – बुड्ढे को simple  अफसर – बहन जी आप ब्रेक भी तो मार सकती हैं...

प्रेमी प्रेमिका से : इंतजार की घड़ी बहुत लंबी होती है। प्रेमिका : तो किसी और कंपनी की घड़ी खरीद लो।

Boyfriend जन्मदिन - मुबारक हो डार्लिंग, बताओ क्या गिफ्ट चाहिए तुम्हें मुझसे ? Girlfriend - बस अपना एटीएम नंबर और पासवर्ड बता दो, यही काफी है!

प्रेमी : भगवान ने तुम्हें इतना सुंदर बनाने के बाद इतना मूर्ख क्यों बनाया? प्रेमिका :  हम दोनों को मिलाने के लिए प्रेमी : वह कैसे? प्रेमिका : मैं सुंदर थी इसलिए तुम मेरी तरफ आकर्षित हुए और मैं मूर्ख थी इसलिए तुम्हारी तरफ आकर्षित हुई