New Year Fact in Hindi | 51+ नए साल से जुड़े रोचक तथ्य 2024

नमस्कार दोस्तों, आज इस पेज पर हम New Year Fact in Hindi की जानकारी पढ़ेगें।

पिछले पेज पर हमने Christmas Facts in Hindi की जानकारी शेयर की थी तो उस पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए इस पेज पर हम New Year Fact in Hindi की जानकारी को पढ़ते हैं।

New Year Fact in Hindi

आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले नया साल 1 जनवरी को नहीं मनाया जाता था। 1 जनवरी को नया साल मनाने की शुरुआत 15 अक्तूबर 1582 में हुई थी। पहले नया साल कभी 25 मार्च को, तो कभी 25 दिसंबर को लोग मनाते थे।

रोम के राजा नूमा पोंपिलस ने रोमन कैलेंडर में बदलाव कर दिया जिसके बाद जनवरी को साल पहला महीना माना गया।  इससे पहले मार्च को साल का पहला महीना कहा जाता था। आईए जानते हैं क्या है इसके पीछे की कहानी…

मार्च का नाम मार्स (mars) ग्रह पर रखा गया है। मार्स यानी मंगल ग्रह को रोम में लोग युद्ध का देवता मानते हैं। सबसे पहले जिस कैलेंडर को बनाया गया था उसमें सिर्फ 10 महीने होते थे। ऐसे में एक साल में 310 दिन होता था और 8 दिन का एक सप्ताह माना जाता था। 

बताया जाता है कि रोमन शासक जूलियस सीजर ने कैलेंडर में बदलाव किया। सीजर ने ही 1 जनवरी से नए साल की शुरुआत की थी। जूलियस द्वारा कैलेंडर में बदलाव करने के बाद साल में 12 महीने कर दिए गए।

जूलियस सीजर ने खगोलविदों से मुलाकात की, जिसके बाद पता चला कि धरती 365 दिन और छह घंटे में सूर्य की परिक्रमा करती है। इसको देखते हुए जूलियन कैलेंडर में साल में 365 दिन कर दिया गया।

पोप ग्रेगरी ने साल 1582 में जूलियन कैलेंडर में लीप ईयर को लेकर गलती खोजी थी। उस समय के मशहूर धर्म गुरू सेंट बीड ने बताया कि एक साल में 365 दिन, 5 घंटे और 46 सेकंड होते हैं। इसके बाद रोमन कैलेंडर में बदलाव किया गया और नया कैलेंडर बनाया गया। तब से ही 1 जनवरी को नया साल मनाया जाने लगा। 

New Year Fact in Hindi

1. नए साल की शुरुआत हजारों साल पहले प्राचीन बेबीलोन नगर में हुई थी।

2. सबसे पहला नया साल बेबीलोनियन सभ्यता के लोगों द्वारा लगभग 4 हजार साल पहले मनाया गया था।

3. उस समय, नया साल 11 दिन तक चलने वाला त्योहार था।

4. सबसे पहले नया साल यानी कि Happy New year 15 अक्टूबर 1982 को मनाया गया था और तब से आज तक इस परंपरा को बखूबी निभाया जाता है।

5. पंजाब में (सिख धर्म के लोग) नया साल 13 से 14 अप्रैल को बैसाखी के रूप में मनाते हैं। जिसे solar new year के नाम से भी जानते हैं।

6. नए साल के दिन सबसे ज्यादा वाहन चोरी होते हैं।

7. नए साल के दिन इटली के लोग लाल रंग की अंडरवियर पहनते हैं, वे इसे शुभ मानते हैं।

8. आपको बता दें, नए साल पर वजन कम करने का संकल्प सबसे ज्यादा लोगों लेते हैं।

9. पहली बार 1 जनवरी को नया साल जूलियन कैलेंडर लागू होने के बाद मनाया गया था।

10. रोमन सीनेट ने 1 जनवरी के दिन को नए साल के रूप में घोषित किया था।

11. उन्होंने ही नए साल पर उपहार देने की परंपरा शुरू की थी जो आज भी प्रचलित है।

12. स्पेन में नए साल की पूर्व संध्या पर लोग आधी रात को अंगूर खाते हैं।

13. पहले प्राचीन रोम में नया साल 1 मार्च को मनाया गया था।

14. ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में नए साल का सबसे बड़ा उत्सव होता है।

15. सिडनी के अलावा, नए साल की पूर्व संध्या मनाने के लिए शीर्ष तीन स्थान लास वेगास, डिज्नी वर्ल्ड और निश्चित रूप से न्यूयॉर्क शहर हैं।

New Year Fact

16. अमेरिका के 45% लोग नए साल के संकल्प लेते हैं।

17. नए साल की पूर्व संध्या पर 360 मिलियन गिलास स्पार्कलिंग वाइन का सेवन किया जाता है।

18. अमेरिकियों की पसंदीदा छुट्टियों की सूची में नए साल की पूर्व संध्या चौथे स्थान पर है।

19. दुनिया में 78% लोग आधी रात को नया साल विश करने के बाद सोते हैं।

20. कुछ देशों में नया साल वसंत ऋतु और नई फसल के आने के रूप में मनाया जाता है।

21. नए साल पर आतिशबाजी की शुरुआत चाइनीज लोगों की थी।

22. नए साल की पूर्व संध्या पर पारंपरिक रूप से मध्यरात्रि में गाए जाने वाले गीत को “ओल्ड लांग सिने” कहा जाता है। इसके शीर्षक का अर्थ है “बीता हुआ समय।”

23. नए साल का दिन सबसे अधिक मनाया जाने वाला सार्वजनिक अवकाश है।

24. प्रत्येक नए साल की पूर्व संध्या पर न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर में प्रसिद्ध बॉल ड्रॉप देखने के लिए 1 मिलियन लोग इकट्ठा होते हैं।

25. किरिबाती द्वीप के लोग समय के हिसाब से नए साल का स्वागत सबसे पहले करते हैं।

26. बुर्ज खलीफा में नए साल की आतिशबाजी दुनिया की सबसे महंगी आतिशबाजी में से एक है।

27. 31 दिसंबर की मध्यरात्रि में, पूरे जापान में बौद्ध मंदिरों में कुल 108 बार घंटियाँ बजती हैं, जो बौद्ध विश्वास में 108 मानव पापों का प्रतीक है।

28. कई साल पहले सिर्फ पश्चिमी देशों में ही नया साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता था लेकिन अब भारतीय लोग भी नए साल को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं।

29. नया साल एक नई शुरुआत का प्रतीक है और हमेशा हमें आगे बढ़ना सिखाता है।

30. नए साल पर लोग पुराने साल को भूलकर नए साल की शुरुआत करते हैं।

New Year Fact in Hindi

31. नया साल को ग्रिगोरियन कैलेंडर के मुताबिक मनाया जाता है। यदि हम इस कैलेंडर की बात करें, तो इस ग्रिगोरियन कैलेंडर को ईसाई धर्म के द्वारा निर्माण किया गया था जिसे दुनिया भर में सेलिब्रेट किया जाता है। नए साल मानने से पहले हम लोग 25 दिसंबर को मैरी क्रिसमस डे सेलिब्रेट करते हैं।

32. हर वर्ष की पहली जनवरी से नए वर्ष का आरंभ होता है। लेकिन कई सालों पहले ऐसा नहीं है कहने का तात्पर्य यह है कि पहले हर अलग अलग देशों में अलग अलग महीने में नए साल को सेलिब्रेट किया जाता था। जैसे कि पहले कई देशों में 25 दिसंबर को न्यू ईयर सेलिब्रेट किया जाता था, तो कई देशों में 25 मार्च को नया साल मनाया जाता था।

33. हिंदु पंचांग के मुताबिक देखा जाए तो हिंदुओँ का New year चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन से ही शुरुआत होती है। परंतु, बाद में Happy New year को एक जनवरी को सेलिब्रेट किया जाने लगा। Happy New year celebration करने की शुरुआत रोम से हुआ था। जानकारी के मुताबिक, राजा नूमा पोंपिलस के माध्यम से रोमन कैलेंडर में चेंजेज किया गया था। तब से लेकर आज तक Happy New year एक जनवरी को ही मनाया जाता है।

34. रिपोर्ट के अनुसार, रोम भी भगवान का नाम जानूस था जिनकी वो पूजा करते थे और जिनके नाम पर ही महीने का नाम रखा गया था। पहले के जमाने में लोग जनवरी को जानूस कहा करते थे लेकिन बाद में जानूस को ही जनवरी कहने लगे।

35. आज के समय में काफी कम लोगों को ही यह पता है कि पहले केवल 10 ही महीना हुआ करता था। मगर बाद में इसमें बदलाव के बाद 12 महीने का वर्ष होने लगा।

जैसे रोम के भगवान के नाम से जनवरी नाम पड़ा था वैसे ही मार्स के नाम से मार्च नाम पड़ा। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मार्स किसका नाम है, तो आपको बता दूं कि मार्स युद्ध के भगवान का नाम मार्स था। बाद में जनवरी के बाद मार्स को ही मार्च के नाम से लोग जानने लगें।

36. यदि हम काली मटर की बात करें, तो अमेरिका में रहने वाले लोगों का यह मानना है कि नए साल के दिन काले मटर का सेवन करने से उनकी लाइफ में केवल ख़ुशियाँ ही ख़ुशियाँ आँएंगी।

कहने का तात्पर्य यह है कि काला मटर आने वाले वर्ष के लिए खूब सारा खुशी लेकर आती है इसलिए अमेरिका में हर व्यक्ति नए साल के लिए काले मटर का सेवन करते हैं।

37. डेनमार्क में Happy New year मनाने का तरीका एकदम अलग है। जी हां यहां पर नए साल के दिन लोग अपने घर के बर्तन को दूसरे के घर पर मारते हैं।

आपको यह सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह सत्य है। यहां के लोगों का मानना है कि नए साल के दिन वे जिस भी घर पर अपने घर के बर्तन को मारते हैं उस घर से उनकी दोस्ती होती है। दोस्ती करने का यह अंदाज़ काफी चौंका देने वाला है।

38. Mexican के लोग थोड़ा अलग तरह से न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि यहां के लोग 31 दिसंबर को रात्रि के 12 बजे न्यू ईयर की स्वागत अंगूर खाकर करते हैं।

जी हां Mexican के लोग 12 बजे हर एक अंगूर खाने के साथ ही साथ विश भी मांगते हैं। यहां का मानना है कि जो भी व्यक्ति 31 दिसंबर को रात्रि के ठीक 12 बने अंगूर खाकर कुछ भी विश मांगेगा वो विश अवश्य पूरी होती है।

39. जी हां आपने ठीक सुना एक समय था जब Happy New year का प्रोग्राम मार्च महीने में होता था। उसके बाद कई बदलाव के बाद वर्तमान समय में एक जनवरी को ही Happy New year सेलिब्रेट किया जाता है।

40. हमारे देश में Happy New year के दिन आधे से ज्यादा लोग डीजे की धुनों पर डांस करते हुए नजर आते हैं। जी हां एक सर्वे के मुताबिक भारत में नए वर्ष के दिन तकरीबन 60 प्रतिशत लोग डांस करते हुए नजर आते हैं।

41. एक सर्वे के अनुसार Happy New year आने की खुशी में अमेरिका में तकरीबन 36 करोड़ व्यक्तियों के हाथों में शराब की गिलास होती है और वे नए साल की शुरुआत शराब के साथ सेलिब्रेट करते हैं।

42. क्या आपको पता है की भारत में सबसे ज्यादा चोरी कब और किस चीज की होती है यदि नही तो आपको बता दूं की एक रिपोर्ट की मुताबिक, भारत में Happy New year के दिन यानी की एक जनवरी को सबसे ज्यादा चोरी व्हीकल की होती है।

43. जापान में एक अनौखे रूप में नए साल का स्वागत किया जाता है। जी हां यहां पर Happy New year की आने की खुशी में 108 बार बुद्ध मंदिरों में लटकी घंटियों को बजा कर किया जाता है। यहां के लोगों का मानना है कि ऐसा करके वे लोग God of New Year को आमंत्रित करते हैं।

44. न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर ने न्यू ईयर सिटी में न्यू ईयर बॉल की परंपरा शुरू की, जिसे दुनिया भर के लाखों करोड़ो लोगों द्वारा देखा और पसंद किया जाता है। बॉल एक मिनट के लिए ठीक 11:59 PM पर गिरना शुरू होती है और नए साल का संकेत देते हुए 12 बजे तेजी से जमीन से गिर जाती है।

FAQ

Q.1 नया साल कितने तारीख को मनाया जाता है?


Ans : 1 जनवरी, सोमवार

Q.2 किस देश में पहला नया साल है


Ans : किरिबाती

Q.3 हैप्पी न्यू ईयर का मतलब क्या होता है?


Ans : नववर्ष शुभ हो

Q.4 2024 में चीनी नव वर्ष कब तक है?


Ans : 2024 का चीनी नव वर्ष 10 फरवरी (शनिवार) को पड़ता है, और 24 फरवरी तक चलेगा। यह ड्रैगन का वर्ष है।

आधिकारिक सार्वजनिक अवकाश के रूप में, चीनी लोगों को 10 फरवरी से 17 फरवरी तक, काम से आठ दिनों की छुट्टी मिल सकती है।

Q.5 चाइनीस न्यू ईयर कितने दिन का है?


Ans : आमतौर पर 16 दिनों तक चलने वाले, चीनी नव वर्ष के प्रत्येक दिन एक विशेष गतिविधि होती है जिसे मनाया जाता है।

Q.6 चीनी नव वर्ष की छुट्टी कब हुई?


Ans : 1949 के बाद , चीनी नव वर्ष का नाम बदलकर वसंत महोत्सव कर दिया गया। इसे राष्ट्रव्यापी सार्वजनिक अवकाश के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। आजकल कई पारंपरिक गतिविधियाँ लुप्त हो रही हैं लेकिन नए चलन पैदा हो गए हैं।

Q.7 नए साल कितने तारीख को है?


Ans : 1 जनवरी को पूरी दुनिया नया साल मनाती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि नया साल सिर्फ 1 जनवरी को ही होता है. विश्व भर में अलग-अलग जगहों पर नया वर्ष अलग-अलग तारीखों को मनाया जाता है. यहां तक कि अलग-अलग धर्म और संप्रदाय भी नए वर्ष को अपने हिसाब से अलग-अलग तिथियों को मनाते हैं.

Q.8 आखिरी बार नए साल का दिन रविवार को कब था?


Ans : ऐसा पिछला वर्ष 2017 था और अगला ग्रेगोरियन कैलेंडर में 2034 होगा, या, इसी तरह, अप्रचलित जूलियन कैलेंडर में 2018 और 2029 होगा, अधिक जानकारी के लिए नीचे देखें।

Q.9 मार्च से जनवरी में नया साल कब बदल गया?


Ans : परिवर्तन दो चरणों में किया गया था. 31 दिसंबर 1751 के बाद 1 जनवरी 1752 आया (वर्ष के पहले दिन के रूप में 25 मार्च से 1 जनवरी तक स्विच)। 2 सितंबर 1752 के बाद 14 सितंबर 1752 आया (ग्रेगोरियन कैलेंडर की तारीख से सहमत होने के लिए 11 दिन कम किए गए)।

Q.10 नए साल का दिन छुट्टी कब बना?


Ans : 1974 – नए साल का दिन इंग्लैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में एक अतिरिक्त बैंक अवकाश बन गया और
बॉक्सिंग डे स्कॉटलैंड में एक अतिरिक्त बैंक अवकाश बन गया। 1978 – इंग्लैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में मई का पहला सोमवार और स्कॉटलैंड में मई का आखिरी सोमवार अतिरिक्त बैंक अवकाश बन गया।

Q.11 1 जनवरी नए साल का दिन क्यों है?


Ans : यह एक प्राचीन रोमन रिवाज, रोमन देवता जानूस के पर्व से उपजा है।
वह शुरुआत, द्वार, संक्रमण, समय, द्वंद्व, द्वार, मार्ग, फ्रेम और अंत का देवता था। जनवरी महीने का नाम भी यहीं से आया है, क्योंकि जानूस को दो विपरीत चेहरों के रूप में चित्रित किया गया था।

Q.12 साल 1 में क्या हुआ था?


Ans : डायोनिसियस एक्सिगुस (छठी शताब्दी ईस्वी की शुरुआत) नामक एक भिक्षु ने पश्चिमी दुनिया में सबसे व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली डेटिंग प्रणाली का आविष्कार किया था।

डायोनिसियस के लिए, ईसा मसीह का जन्म वर्ष एक का प्रतिनिधित्व करता था। उनका मानना ​​था कि यह रोम की स्थापना के 753 वर्ष बाद हुआ।

उम्मीद हैं आपको New Year Fact in Hindi की जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको New Year Fact in Hindi की जानकारी पसंद आयी हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment