Sleeping Facts in Hindi | नींद के बारे में 71 रोचक तथ्य

इस पेज पर आप Sleeping Facts in Hindi की जानकारी विस्तार से पढ़ेंगे।

पिछली पोस्ट में हमने Computer Facts in Hindi और Laptop Facts in Hindi की जानकारी शेयर की थी तो उस पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए आज हम Sleeping Facts in Hindi की जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।

Sleeping Facts in Hindi

1. मनुष्य एकमात्र स्तनपायी है, जो स्वेच्छा से नींद में देरी कर सकता है।

2. मनुष्य अपने जीवन का 1/3 भाग सोने में बिताता है हालांकि आयु के आधार पर इसमें भिन्नता देखने को मिलती है, लेकिन औसतन यह लगभग एक-तिहाई होता है जो सोचा जाए, तो काफ़ी अधिक है।

3. बिल्ली अपने जीवन का दो-तिहाई समय सोने में बिताती है।

4. जिराफ़ को दिन में केवल 1.9 घंटे नींद की आवश्यकता होती है।

5. एक भूरे रंग के चमगादड़ को दिन में 19.9 घंटे नींद की आवश्यकता होती है।

6. घोंघे लगातार 3 वर्ष तक सो सकते हैं।

7. समुद्री उदबिलाव एक-दूसरे का हाथ पकड़कर सोते हैं, ताकि एक-दूसरे से बिछड़ न जाएं।

8. ख़रगोश अपनी दोनों आँखें खोलकर सो सकते हैं।

9. घोड़े खड़े-खड़े सो सकते हैं।

10. डॉल्फ़िन अपनी एक आँख खोलकर सोती हैं नींद में भी वे सचेत रहती हैं और शार्क जैसे शिकारी जीवों से अपनी रक्षा कर पाती हैं।

Sleeping Facts

11. सोते समय डॉल्फ़िन के दिमाग का आधा हिस्सा सोया होता है, जबकि आधा जागा सांस लेने के लिए डॉल्फिन को सचेत रहना पड़ता है. इसलिए वे पूरी तरह से सो नहीं सकती।

12. नींद की कमी भोजन और पानी की कमी की तुलना में अधिक तेज़ी से मारती है मनुष्य बिना खाये 2 माह तक, बिना पानी पिये 30 दिनों तक जीवित रह सकता है लेकिन बिना सोये मात्र 11 दिनों तक जीवित रह सकता है।

13. सबसे ज्यादा लगातार जागने का रिकॉर्ड 11 दिन का है, जो 1964 में रैंडी गार्डनर (Randy Gardner) नाम के कैलिफोर्निया के एक छात्र द्वारा बनाया गया था।

14. सामान्य तौर पर, अधिकांश स्वस्थ वयस्कों को एक रात में 7 से 9 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है हालांकि, कुछ लोग 6 घंटे की नींद के बाद भी बिना उनींदापन के कार्य करने में सक्षम होते हैं जबकि कई लोग जब तक 10 घंटे तक सोते नहीं लेते, तब तक बेहतर ढंग से अपना कार्य नहीं कर पाते।

15. जो लोग हर रात 7 घंटे से कम सोते हैं उनकी समय से पहले मौत होने की संभावना 12% बढ़ जाती है।

16. जिन वयस्कों को रात में 7 घंटे से कम नींद आती है, उनमें अस्थमा, कैंसर और मधुमेह से पीड़ित होने की संभावना अधिक होती है।

17. हर रात 7 घंटे से कम की नींद लेना आपको गुस्सा, उदास और तनाव में डाल सकता है।

18. पुरुषों की तुलना में महिलाएँ अधिक सोती हैं।

19. नवजात शिशु 24 घंटे में से 14 से 17 घंटे सोने में बिताते हैं शिशुओं का दिमाग ग्लूकोज़ पूरी सप्लाई का 50% इस्तेमाल कर लेता है. इसलिए उन्हें अधिक सोने की आवश्यकता पड़ती है।

20. नवजात शिशुओं के माता-पिता अपने बच्चे के जीवन के पहले 2 वर्षों में अपनी 6 माह की नींद खो देते हैं।

Sleeping Facts

21. नींद में आप छींक या खांस नहीं सकते यदि आपने किसी को सोती हुई अवस्था में खांसते हुए देखा है, तो इसका अर्थ है कि वे खांसी पूरी करने के लिए उनकी नींद टूट चुकी है।

22. मनुष्य में सोते समय सूंघ पाने की क्षमता नहीं होती यदि सोते समय में घर की रसोई में गैस लीक हो जाए या धुएं की गंध आये, तो पता नहीं चलता।

23. ऊँचाई जितनी अधिक होगी, नींद में गड़बड़ी भी उतनी ही अधिक होगी आमतौर पर 13,200 फीट या उससे अधिक की ऊँचाई पर नींद में अधिक गड़बड़ी उत्पन्न हो जाती है।

24. ऊँचाई में नींद में गड़बड़ी का कारण ऑक्सीजन के स्तर में कमी होना है, जिससे श्वसन प्रभावित होता है अधिकांश लोगों को नई ऊँचाई में समायोजित होने में दो से तीन सप्ताह का समय लगता है।

25. सोते समय हम छींक नहीं सकते।

26. जब आप तनाव से पीड़ित होते हैं तब आप सामान्य से 3 से 4 गुना अधिक सपने देखते हैं।

27. Sleep की कमी से दिमाग सिकुड़ सकता है।

28. आप खाना खाए बिना कई सप्ताह तक जीवित रह सकते हैं। लेकिन बिना नींद के सिर्फ लगभग 11 दिन ही रह सकते हैं।

29. औसत व्यक्ति को सोने के लिए 7 मिनट का समय लगता है।

30. टेलीविजन देखते देखते सोने से अधिक कैलोरी खर्च होती है।

Sleeping Facts in Hindi

31. नवजात शिशु 1 दिन में कुल 14 से 17 घंटे सोते हैं।

32. जो लोग 6 घंटे से कम सोते हैं, वह गुस्सा, उदासी और तनाव में पड़ सकते हैं।

33. सामान्य तौर पर नियमित रूप से व्यायाम करने से नींद आना आसान हो जाता है।

34. औसतन मनुष्य अपने जीवन का एक तिहाई हिस्सा (लगभग 25 साल) सोते हुए गुजार देता है।

35. बिल्लीयां बहुत ही आलसी होती हैं। वह अपनी जिंदगी के 70% हिस्सा सोने में बिता देती हैं।

36. कम नींद (sleep) लेने से जल्दी भूलने की बीमारी भी हो सकती है।

37. डॉल्फिन सोते समय अपने दिमाग के आधे हिस्से को ही सोने देती है। बाकी का आधा हिस्सा उसे हमेशा सतर्क रखता है।

38. जिराफ को 24 घंटे में सिर्फ 30 मिनट sleep की आवश्यकता होती है।

39. ‘Dysania’ वह अवस्था है जब सुबह बिस्तर से उठना बहुत कठिन काम लगता है।

40. कभी-कभी जब हम सोने की कोशिश कर रहे होते हैं तब घड़ी की टिक टिक से भी हमें बहुत गुस्सा आता है।

Sleeping Facts in Hindi

41. समुद्री ऊदबिलाव जब सोते हैं तो वे एक दूसरे के हाथ पकड़ लेते हैं ताकि वे अलग न हो जाएं।

42. सुबह 3:00 से 4:00 के बीच का समय हमारा शरीर सबसे कमजोर स्थिति में होता है। यही कारण है कि ज्यादातर लोगों की मृत्यु इसी समय में होती है।

43. इंसान का बच्चा 2 साल का होता है तब तक बच्चे के माता-पिता उसकी वजह से लगभग 1,055 घंटे कम सोते हैं।

44. सबसे ज्यादा अनिद्रा की शिकायत तलाकशुदा, विधवा और अलग हुए लोगों द्वारा आते हैं।

45. घौंगे लगातार 3 साल तक सो सकते हैं।

46. जब आपकी नींद अलार्म बजने से थोड़ी देर पहले खुल जाती है तब उस स्थिति को (circadian rhythm) कहते हैं।

47. नींद न आना (अनिद्रा) नींद की सबसे आम बीमारी है।

48. सन् 1849 में ‘डेविड एटिसन’ सिर्फ 1 दिन के लिए संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति बने और उन्होंने इसका अधिकांश समय बिस्तर पर सोते हुए बिताया था।

49. खरगोश अपनी आंखें खुली रख कर भी सो सकता है।

50. सभी लोग सोते वक्त अपने सपनों की दुनिया में होते हैं और जो लोग सपना नहीं देख सकते उनको वैज्ञानिक भाषा में (Personality Disorders) कहते हैं।

Sleeping Facts in Hindi

51. जो काम के लिए नियमित रूप से हवाई उड़ान भरते हैं, उनमें नींद की कमी का खतरा हो सकता है। अधिक ऊंचाई पर उड़ने से ऑक्सीजन की कमी के कारण नींद में खलल पड़ता है।

52. हमारा शरीर दोपहर के 2:00 बजे और रात के 2:00 बजे ज्यादा थकावट महसूस करता है।

53. एक सप्ताह तक sleep की कमी के कारण आपके शरीर का वजन 1 किलोग्राम तक बढ़ सकता है।

54. अभी तक वैज्ञानिक यह पता नहीं लगा सके हैं कि इंसान सपने क्यों देखता है।

55. दुनिया में 15% लोगों को नींद में चलने की बीमारी तथा 5% लोगों को नींद में बोलने की बीमारी है।

Sleeping Facts in Hindi

56. बिस्तर में जाने से पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप का उपयोग करने से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है।

57. जो लोग पीठ दर्द से पीड़ित होते हैं उन्हें सबसे ख़राब नींद आती है।

58. नींद (sleep) में लगने वाले डर को (Somniphobia) कहते हैं।

59. जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं, उनके सफल होने की संभावना अधिक होती।

60. जो लोग शिथिल (ठंडी तासीर वाले होते हैं) उन्हें नींद आने की समस्या अधिक होती है।

Sleeping Facts in Hindi

61. अधिकांश लोग अपने सपने का 90% भाग भूल जाते हैं।

62. खोज से पता चला है कि एक नवजात शिशु होने से पुरुषों की नींद महिलाओं की तुलना में अधिक प्रभावित होती है।

63. जापान में inemuri नामक जापानी तकनीक है, जिसमें कोई भी व्यक्ति जॉब के कार्यकाल के दौरान कुछ समय के लिए सो सकता है।

बाकी देशों की तरह जॉब के समय सोने वाले व्यक्ति पर जापान में न तो गुस्सा किया जाता है और ना ही उन्हें जॉब से निकाला जाता है। वास्तव में इस तकनीक को काम की थकावट के रूप में देखा जाता है।

64. मस्तिष्क सपना देखते समय नया चेहरा नहीं बनाता है। हम सपनों में उन्हीं लोगों को देख पाते हैं जिसे हमने पहले से ही देखा है।

65. एक अध्ययन के अनुसार जब दुनिया में कलर टीवी नहीं था तब तक 80% लोगों को ब्लैक एंड वाइट सपने आते थे।

66. एक शोध के अनुसार रात को 7 घंटे से कम नींद लेने से समय से पहले मृत्यु होने की संभावना 12% अधिक हो जाती है।

67. 1964 में 17 साल के ‘रैंडी गार्डनर’ ने 264 घंटे 12 मिनट (11 दिन) तक जगे रहने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

68. Sleep की कमी के कारण आपका दिमाग अधिकांश महत्वपूर्ण और गैर महत्वपूर्ण चीजों के बीच अंतर करना भूल जाता है।

69. कई तिब्बती बौद्ध भिक्षु खड़े-खड़े या बैठे बैठे सो जाते हैं।

70. एक अध्ययन के अनुसार जो लोग ज्यादा रात तक या पूरी नींद नहीं सोते उनके हार्मोन का स्तर जल्दी घटता है।

Sleeping Facts in Hindi

71. एक शोध के अनुसार 70% कॉलेज के छात्र नींद की समस्या से जूझते हैं।

72. पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक डरावने सपने आते हैं। महिलाओं के सपने ज्यादा भावनात्मक भी होते हैं।

73. मनुष्य एकमात्र स्तनधारी है जो अपनी मर्जी से सोता है। मनुष्य अपनी मर्जी से जल्दी भी सो सकता है और देर से भी।

74. घोड़े खड़े-खड़े सो सकते है।

75. सामान्य तौर पर, नियमित रूप से व्यायाम करने से नींद आना आसान हो जाता है हालांकि, बिस्तर पर जाने से ठीक पहले व्यायाम करने से नींद आने में मुश्किल होती है।

76. तलाकशुदा, विधवा और अलग हुए लोग अनिंद्रा के अधिक शिकार होते हैं।

77. नींद के लिए कैफीन सबसे लोकप्रिय दवा मानी जाती है दुनिया भर में लोग कॉफी, चाय, कोको, चॉकलेट, कुछ शीतल पेय और कुछ दवाओं में दैनिक आधार पर कैफीन का सेवन करते हैं।

78. हम स्वाभाविक रूप से दिन के दो अलग-अलग समयों पर सबसे ज्यादा थकते हैं सुबह 2:00 AM और दोपहर 2:00 PM.

79. सुबह 3 से 4 बजे के मध्य इन्सान का शरीर सबसे ज्यादा कमज़ोर होता है यही कारण है कि अधिकतर लोगों की मृत्यु नींद में इसी समय होती है।

80. लगभग 90 मिलियन अमेरिकी वयस्कों की नींद में खलल पड़ने का प्राथमिक कारण खर्राटे हैं नियमित आधार पर लगभग 37 मिलियन लोगों की नींद में खलल खर्राटों के कारण पड़ती है।

81. जो लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, उनके भूख-विनियमन हार्मोन लेप्टिन का स्तर (leptin levels) गिर जाता है इस कारण उनमें अधिक भूख लगने की संभावना होती है और उनकी भूख बढ़ जाती है।

82. बधिर लोगों के लिए अपनी नींद में सांकेतिक भाषा का उपयोग करना असामान्य नहीं है ऐसे कई उदाहरण हैं, जहाँ लोगों ने अपने बधिर साथी या बच्चों द्वारा नींद में सांकेतिक भाषा का उपयोग करने के बारे में बताया है।

83. ‘Dysania’ वह अवस्था है, जिसमें सुबह-सुबह बिस्तर से उठना बहुत मुश्किल लगता है।

84. पैरासोमनिया (Parasomnia) वह अवस्था है, जिसमें लोग नींद में विभिन्न गतिविधियाँ करते हैं, जैसे नींद में चलना, नींद में ड्राइविंग और कई बार तो वे पैरासोमनिया की अवस्था में हत्या जैसा अपराध भी कर जाते हैं।

85. सोते समय दांत किटकिटाने को ‘Bruxism’ कहा जाता है।

Sleeping Facts in Hindi

86. ‘Sleep Apnea’ नामक रोग में सोते वक़्त सांस रुक जाती है ऐसे में व्यक्ति की नींद खुल जाती है और वह झटके से उठकर बैठ जाता है।

87. नींद में सांस रुकने की यह समस्या कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनट तक हो सकती है खर्राटे लेने वाले व्यक्ति को जैसे पता नहीं चलता कि वह खर्राटे ले रहा था, वैसे ही स्लीप एपनिया में व्यक्ति को पता ही नहीं चलता कि उसकी सांस रुक गई थी।

88. ‘नेशनल स्लीप फाउंडेशन’ (National Sleep Foundation) के अनुमान अनुसार दुनिया के लगभग 15% लोग नींद में चलते हैं अक्सर सुनने को मिल जाता है कि नींद में चलने वाले इंसान को जगाना नहीं चाहिये पर वास्तव में यह एक मिथक है।

89. दुनिया के 5% लोगों को नींद में बोलने की बीमारी (Somniloquy) है।

90. आदर्श रूप से रात में बिस्तर पर जाकर नींद आने में आपको 10 से 15 मिनट लगने चाहिए यदि आपको 5 मिनट से कम समय लगता है, तो संभावना है कि आपको नींद की कमी है।

Sleeping Facts in Hindi

91. पेट के बल सोना पाचन में सहायक होता है. बाईं ओर करवट लेकर सोने से सीने की जलन (heartburn) कम होती है।

92. स्वास्थ्य की दृष्टि से सोने की सबसे अच्छी स्थिति पीठ के बल सोना होती है, क्योंकि इस स्थिति में पीठ, गर्दन और रीढ़ तटस्थ होते हैं और शरीर को पूर्ण आराम पहुँचता है।

93. सोने जाने के ठीक पहले कॉफी पीने से मनुष्य की Internal Body Clock 40 मिनट पीछे चली जाती है।

94. जो लोग पीठ दर्द से पीड़ित हैं, उन्हें सबसे ख़राब नींद आती है।

95. हर दिन 30 मिनट का व्यायाम प्रति रात 14 मिनट की नींद बढ़ा देता है।

96. एक अध्ययन अनुसार दूज के चाँद (new moon) की रात सबसे अच्छी नींद आती है और पूर्णमासी (full moon) की रात सबसे ख़राब. नींद आती है।

97. सामान्यतः उम्र के हिसाब से अनिंद्रा की दर बढ़ जाती है, लेकिन अक्सर नींद की गड़बड़ी के पीछे कुछ चिकित्सीय कारण हो सकते हैं।

98. नींद की कमी से दर्द सहने की शक्ति कम हो जाती है ऐसा क्यों है, ये अब तक ज्ञात नहीं है।

99. नींद की कमी मनुष्य की याददाश्त को प्रभावित कर सकती है।

100. बिस्तर से पहले अपने फोन या टैबलेट का उपयोग करने से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है सोने से पहले किसी भी प्रकार का प्रकाश अच्छा नहीं होता नींद उत्प्रेरण हार्मोन ‘मेलाटोनिन’ का स्त्राव प्रकाश द्वारा और विशेष रूप से नीली रोशनी से प्रभावित होता है इसलिए नीली रोशनी नींद के लिए दुगुनी खराब होती है।

READ MORE :
GK FactsInteresting FactsAmazon Fact
Technology FactsGeneral Knowledge FactsGeography Facts

उम्मीद हैं आपको Sleeping Facts in Hindi की जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको Sleeping Facts in Hindi की जानकारी पसंद आयी हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

Leave a Comment