51 मोबाइल से जुड़े रोचक तथ्य | Mobile Facts in Hindi

नमस्कार दोस्तों, इस पेज पर हम Mobile Facts in Hindi की जानकारी पढ़ने वाले हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए।

वर्तमान समय में मोबाइल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है, मोबाइल फोन ने इंसानों की जिंदगी को बहुत आसान बना दिया है।

मोबाइल फोन की मदद से घर बैठे ही किसी से भी संपर्क कर सकते हैं और वीडियो कॉल करके उन्हें देख भी सकते हैं और यहाँ तक कि पैसों का लेन-देन भी अब मोबाइल के जरिये आसानी से हो जाता हैं।

पिछले पेज पर हमने Amazing Facts in Hindi की जानकारी की हैं आज हम ऐसे ही मोबाइल से जुड़े रोचक तथ्यों (Mobile Facts) के बारे में जानेंगे तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए।

Mobile Facts in Hindi

1. इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाला मोबाइल Nokia 1100 और Nokia 1110 है, जिन्हें क्रमशः 2003 और 2005 में लांच किया गया था।

2. 2003 से 2005 तक Nokia के दोनों मॉडल के 250 million यूनिट्स मोबाइल बिक गए थे। Nokia 11000 को दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी कहा जाता है।

3. दुनिया का पहला मोबाइल फोन “Motorola Dyna TAC 8000X था, जिसका आविष्कार Martin Cooper ने 3 अप्रैल 1973 में किया था जो Motorola कंपनी के सीनियर कर्मचारी थे।

4. इस मोबाइल में केवल 30 Contact स्टोर किये जा सकते थे और इसका वजन लगभग 1.1 किलोग्राम था।

5. वर्ष 1983 में अमेरिका में पहला फोन बेचने के लिए दिया गया था जिसकी कीमत लगभग 4000$ थी यानी की 250,000 ₹. थी।

6. पहली मोबाइल फोन कॉल 3 अप्रैल 1973 में Martin Cooper ने Bell Labs के Dr. Joel S. Engel को की थी।

7. Mobile की लत को नोमोफोबिया कहते हैं। यह इस बात का डर है कि कहीं आपका फोन खो ना जाए या तुम्हें अपने स्मार्टफोन के बिना रहना ना पड़े इस बीमारी से ग्रस्त लोगों को नोमोफोब कहते हैं।

8. दुनिया का पहला स्मार्ट फ़ोन IBM SIMON था इसमें फैक्स, कैलेंडर, टच स्क्रीन और भी बहुत सी सुविधाएँ उपलब्ध थी जिसकी कीमत लगभग £500 थी।

9. Neil Papworth ने मोबाइल फोन से पहला मैसेज भेजा था जो की MERRY CHRISTMAS था।

10. वर्ष 1997 में Philippe Kahn ने फोन से पहली फोटो खींच कर अपनी बेटी Sophie को भेजी थी, उन्होंने ही पहले कैमरे वाले फोन का आविष्कार किया था।

11. नोकिया 1100 Phone अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला फ़ोन ही नहीं बल्कि सबसे ज्यादा बिकने वाला “Electrical Gadget” है जिसको 250 मिलियन से ज्यादा लोगो ने खरीदा था ।

12. मोबाइल फोन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल समय देखने के लिए किया जाता हैं।

13. वायरलेस Mobile phone का आविष्कार मोटोरोला के इंजीनियर मार्टिन कूपर ने 3 अप्रैल 1993 में किया था।

14. जापानी कंपनी Kyocera ने सितंबर 1999 में पहला कैमरा-फोन Kyocera visual phone VP-201 लांच किया था, जिसमें फ्रंट फेसिंग 110000-पिक्सेल कैमरा था जो वीडियो कॉलिंग और तस्वीरें भेजने दोनों में सक्षम था।

15. जापान में बनाए जाने वाले 90% मोबाइल फोन waterproof होते हैं, क्योंकि यहां के youngsters नहाते समय भी मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।

16. 47% स्मार्टफोन मालिकों का कहना है कि वे अपने स्मार्टफोन के बिना नहीं रह सकते।

17. दुनिया के 80% स्मार्टफोन में एंड्रॉयड iOS उपयोग होता है।

18. मलेशिया में मोबाइल फोन से टेक्स्ट करके तलाक देना कानूनी है।

19. टॉयलेट सीट की तुलना में Mobile Phone में 18 गुना ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं।

20. आधुनिक स्मार्टफोन अपोलो 11 मून लैंडिंग में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों की तुलना में अधिक शक्तिशाली है।

21. 90% युवा पीढ़ी अपने मोबाइल को 24 घंटे अपने नजदीक रखते हैं।

22. मोबाइल से पहले टेक्स्ट मैसेज 1992 में “Neil Papworth” द्वारा “Richard Jarvis” को भेजा गया था इस मैसेज में Neil ने ‘Merry Christmas’ लिखा था।

23. 90% मैसेज डिलीवर होने के 3 मिनट के अंदर पढ़ लिए जाते हैं।

24. Apple iPhone का फिंगरप्रिंट सेंसर किसी भी जीवित या मृत व्यक्ति के फिंगरप्रिंट में अंतर बता सकता है। यह टेक्नोलॉजी वर्तमान में सिर्फ एप्पल कंपनी के पास है।

25. अगर आप मोबाइल को सामान्य से अधिक स्पीड से चार्ज करना चाहते हैं, तो आप मोबाइल को एरोप्लेन मोड में रखकर चार्ज कर सकते हैं।

26. दुनिया का सबसे मजबूत मोबाइल sonim xp3300 है। इस मोबाइल का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। इस मोबाइल को 25 मीटर ऊपर से कंक्रीट वाली जगह पर फेंका गया, लेकिन फिर भी वह पूरी तरह से सुरक्षित था।

27. हेडफोन, स्मार्टफोन, टीवी, कार, स्पीकर तथा अन्य उपकरणों को वायरलेस तरीके से connect होने के लिए हम ब्लूटूथ का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं? ब्लूटूथ का नाम 10 वीं शताब्दी के डेनमार्क और नॉर्वे के राजा हेराल्ड ब्लूटूथ के नाम पर रखा गया था।

28. ब्लूटूथ तकनीक ने ब्लूटूथ नाम इसलिए रखा क्योंकि ब्लूटूथ उपकरणों को एक साथ जोड़ता है जैसे हेराल्ड ब्लूटूथ ने डेनमार्क की जनजातियों को एकजुट किया था।

29. 60% से अधिक स्मार्टफोन उपयोगकर्ता प्रति महीने 0 ऐप डाउनलोड करते।

30. दुनिया का पहला टच स्क्रीन मोबाइल फोन IMB Simon था इसे सन् 1993 में जारी किया गया था।

31. दुनिया का सबसे महंगा मोबाइल Falcon supernova iPhone 6 pink diamond है। इस मोबाइल का कवर 24 कैरेट सोने से बना है और इसके पीछे गुलाबी रंग का हीरा लगा है। इस मोबाइल की कीमत 3 अरब 70 करोड़ है।

32. दक्षिण कोरिया के 95% वयस्कों के पास स्मार्टफोन है।

33. अब तक का सबसे बड़ा मोबाइल बिल $201,000 का था। इस बिल को Celina Aarons पर लगाया गया था। Celina का भाई बोल और सुन नहीं सकता था और इसलिए वह पाठ के माध्यम से संवाद किया करता था उसके भाई ने 2000 से अधिक टेक्स्ट भी भेजा था।

34. Smartphone को बनाने में किसी एक तकनीक का इस्तेमाल नहीं होता। लगभग 200,000 से अधिक अलग-अलग पेंडेंट है जो स्मार्टफोन की पूरी तकनीक को बनाते हैं।

35. ‘फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम’ वही स्थिति होती है जब व्यक्ति सोचता है कि उसका फोन बज रहा है, या कंपन कर रहा है, जबकि उसका फोन normal रहता है।

36. दुनिया में सबसे ज्यादा मोबाइल बनाने वाले देश में चीन पहले स्थान पर आता है और भारत दूसरे स्थान पर।

37. मोबाइल विकिरण (radiation) से अनिद्रा, सिर दर्द और भ्रमित होने के लक्षण हो सकते हैं, इसलिए मोबाइल का उपयोग सीमित ही करना चाहिए।

38. 2015 में शार्क के हमले से ज्यादा सेल्फी लेने से मौत हुई थी।

39. दुनिया भर में हर साल लगभग 1 लाख से अधिक फोन शौचालय में गिर जाते हैं।

40. एक सर्वे के अनुसार महिलाएं पुरुषों से कई गुना अधिक सेल्फी लेती हैं।

41. मोबाइल application (app) एक सॉफ्टवेयर का टुकड़ा होता है जिसे मोबाइल डिवाइस पर चलाने के लिए विकसित किया गया है। दुनिया का सबसे प्रसिद्ध एप स्टोर Google play store है।

42. मोबाइल फेंकना एक खेल भी है, यह खेल वर्ष 2000 में फिनलैंड में शुरू हुआ था।

43. एक औसत व्यक्ति एक दिन में अपने smartphone को 110 बार unlock करता है।

44. दुनिया का 70% वेब ट्रेफिक मोबाइल डिवाइस से आता है।

45. वैश्विक आबादी के लगभग 48% लोगों के पास मोबाइल फोन है।

46. वैज्ञानिकों ने एक ऐसी भी तरकीब की खोज लिया है जिससे पेशाब से मोबाइल को चार्ज किया जा सकता है।

47. Smartphone रखने वाले लोग अपना समय सबसे अधिक वीडियो देखने, गेम खेलने और सोशल नेटवर्किंग में बिताते हैं।

48. दुनिया के 70% मोबाइल ‘मेड इन चाइना’ हैं।

49. दुनिया में सबसे ज्यादा मोबाइल का निर्माण साउथ कोरिया की प्रसिद्ध कंपनी सैमसंग करती है, लेकिन कई बार मोबाइल निर्माण के मामले में सैमसंग शाओमी और एप्पल से पीछे हो जाती है।

50. दुनिया में लोगों की तुलना में मोबाइल फोन की संख्या अधिक है। दुनिया में औसतन प्रति व्यक्ति 1.5 मोबाइल फोन हैं।

51. दुनिया में हर मिनट में लगभग 1000 फोन चालू किये जाते हैं।

जरूर पढ़िए :

उम्मीद हैं आपको Mobile Facts in Hindi की जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आपको Mobile Facts in Hindi की जानकारी पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

Leave a Comment