Factshop

     Best Love Jokes in      Hindi

पत्नी -  मैं एक महीने के लिए मायके जा रही हूं...! यह सुनकर पति बहुत खुश हुआ, लेकिन पत्नी को दिखाने के लिए बोला - मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा...! पत्नी बोली - ठीक है तो फिर नहीं जाती...!

प्रेमिका: कुछ ऐसा कहो न जिससे मेरी दिल की धड़कन तेज हो जाये,  मेरा दिल जोर- जोर से धड़के, मुझे कुछ कुछ हो! प्रेमी : भाग तेरा भाई आ रहा है!

एक रईसजादे का दिल एक लड़की पर आ गया,  उसने लड़की के पिता के पास प्रस्ताव भेजा कि यदि वह अपनी लड़की की शादी उसके साथ करेगा  तो वह उसे लड़की के वजन के बराबर सोना देगा, लड़की के पिता ने जवाब दिया :  “मुझे कुछ वक्त चाहिए”. रईसजादे ने पूछा :  “सोचने के लिए ?” लड़की के पिता ने कहा :  “नहीं ….  लड़की का वजन बढाने के लिए ”

साली : अच्छा जीजू ये बताओ कि प्यार कब होता है ? जीजा : जब राहु, केतु और शनि की दशा खराब हो, आपका मंगल कमजोर हो और भगवान आपके मजे लेने के मूड में हो...

बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड साथ में बाजार जा रहे थे,  तभी पास से निकली एक लड़की ने लड़के को हौले से कुछ कहा। गर्लफ्रेंड : कौन थी वह? बॉयफ्रेंड : तू प्‍लीज, मेरा दिमाग खराब मत कर. अब वह भी यही सवाल करेगी।

दो प्रेमियों ने आत्महत्या करने की योजना बनाई! लड़का कूद गया और लड़की नहीं कूदी! आधे रास्ते में लड़के ने पैराशूट खोला और चिल्लाया: मुझे पता था चुड़ेल तू नहीं कूदेगी!

लड़की  (अपने प्रेमी को) : मेरा जानू, माय बेबी, मेरा बच्चा, माय स्वीटू, मेरा गोलू, क्या तुम मुझसे शादी करोगे?  बोल मेरा बच्चा…  लड़का : अरे यार…!  प्रपोज कर रही है या गोद ले रही है?

“एक आदमी : तुम्हारा इस लड़के से क्या रिश्ता है? लड़का : जी! बहुत दूर का रिश्ता है। आदमी : फिर भी क्या रिश्ता है? आदमी : तो तुम इसे दूर का रिश्ता क्यों बताते हो? आदमी : तो तुम इसे दूर का रिश्ता क्यों बताते हो?

साली - जीजा जी आप क्या करते हैं? जीजा - मैं तो पायलट हूं। साली - अच्छा जीजा जी, कौन सी एयरलाइन्स में पायलट है आप? जीजा - अरे मैं वो घर की शादियों में ड्रोन उड़ाता हूं। इसे सुनकर साली जी अभी तक बेहोश है