Factshop

Jokes  in  Hindi

पत्नी : सुनिए जी, मिर्ची किस मौसम में लगती है? पति : किसी खास मौसम में नहीं लगती, जब सच बात बोलो तब लग जाती है।

छेदी लाल : जल्दी से एक गिलास जूस दो, लड़ाई होने वाली है। एक गिलास जूस पीने के बाद... छेदी लाल : एक गिलास और जूस दो, लड़ाई होने वाली है। जूसवाला : लड़ाई कब होगी??? छेदी लाल : जब तुम पैसे मांगोगे।

गर्लफ्रेंड - क्या तुम मुझसे प्यार करते हो? बॉयफ्रेंड - हां गर्लफ्रेंड - लेकिन तुम्हें तो मेरी कोई परवाह ही नहीं है। बॉयफ्रेंड - प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते !

पत्‍नी मायके से वापस आई और पति ने जोर से हंसते हुए दरवाजा खोला पत्नी- ऐसे क्यों हंस रहे हो? पति- गुरुजी ने सत्संग में बताया था कि  . . . . . . . . . जब भी मुसीबत सामने आए तो हंसते हुए उसका सामना करना चाहिए!

लड़की - तुम दारू क्यों पीते हो? लड़का - गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया इसलिए...! लड़की - ब्रेकअप क्यों हुआ? लड़का - दारू पीता था इसलिए...!

श्याम - हवलदार साहब, मेरी मदद कीजिए। कोई मुझे धमकी भरे कॉल रहा है। पुलिसवाला - कौन है वह? श्याम - मेरी गर्लफ्रेंड का पति...!!!

शादी में दुल्हन का बॉयफ्रेंड भी आया था... दुल्हन के पिता- आप कौन हैं? बॉयफ्रेंड- जी मैं सेमी फाइनल में फेल हो गया था, फाइनल देखने आया हूं।

पत्नी - तुमने मेरे साथ धोखा किया है? संता - क्यों जानेमन क्या हुआ? पत्नी - तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है संता - ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा।

लड़की वाले बेटी के लिए लड़का देखने गए, लड़की वाले - कितना कमा लेते हो? लड़का - इस महीने दो करोड़ कमाया, लड़की वाले - फिर क्या हुआ? लड़का - बस, फिर मोबाइल में तीन पत्ती हेंग हो गया, और सारी कमाई चली गयी.