Lohri Facts in Hindi | लोहड़ी से जुड़ी ये रोचक बातें 2024

नमस्कार दोस्तों, आज इस पेज पर हम Lohri Facts in Hindi की जानकारी पढ़ेगें।

पिछले पेज पर हमने Makar Sankranti Facts की जानकारी शेयर की थी तो उस पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए इस पेज पर हम Lohri Facts in Hindi की जानकारी को पढ़ते हैं।

Lohri Facts in Hindi

1. पंजाबी समुदाय का सबसे प्रमुख त्योहार लोहड़ी होता है। हर साल लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले यानि 13 जनवरी को मनाया जाता है।

2. लोहड़ी के दिन शाम के समय लकड़ियों की ढेरी सजा कर उसे जलाया जाता है और उसके चारों ओर घुमते-नाचते हुए लोग रेवड़ी, गजक, मूंगफली, खील और मक्के के दानों को अग्नि में डालते जाते हैं। इसके बाद सभी एक दूसरे से गले मिलकर इस त्योहार की बधाई देते हैं। साथ ही रेवड़ी, गजक, मूंगफली आदि का प्रसाद भी बांटा जाता है।

3. लोहड़ी का त्योहार सूर्यदेव और अग्नि को समर्पित है इस त्योहार में लोग नई फसलो को लोग अग्निदेव को समर्पित करते हैं पौराणिक शास्त्रों के अनुसार, अग्नि की देवी-देवताओं का भोग होता है

4. ऐसी मान्यता है कि लोहड़ी के पर्व के माध्यम से नई फसल का भोग सभी देवताओं तक पहुंच जाता है. कहा जाता है कि अग्निदेव और सूर्य को फसल समर्पित करके उनके प्रति आभार व्यक्त किया जाता है

5. कहा जाता है कि अग्निदेव और सूर्य को फसल समर्पित करके उनके प्रति आभार व्यक्त किया जाता है. 

6. पंजाब और हरियाणा में इसे अग्नि का पर्व भी कहा जाता हैं, इसलिए लोहड़ी के दिन लकड़ी जलाकर अग्नि के चरों ओर परिक्रमा करते हैं।

7. इस परिक्रमा के दौरान सभी लोग अग्नि में मूंगफली, मक्की आदि के दानों की आहुति देते हुए आग के चारों ओर बैठकर गाना गाते हैं, और सभी एक-दूसरे को गले लगाकर लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हैं।

8. लोहड़ी के दिन दुल्‍हा भट्टी के प्रशंसा के लिए गीत गाए जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि मध्य काल में पंजाब में लड़कियों का सौदा किया जाता था जिसे पंजाब का एक युवक यानि दुल्‍हा भट्टी ने लड़कियों को व्यापारियों के चंगुल से मुक्त कराया, जिनकी याद में आज भी लोहड़ी के दिन गीत गाये जाते हैं।

9. लोहड़ी त्योहार को भारत के लगभग हर हिस्से में लोहड़ी के नाम से ही जानते हैं। लेकिन, भारत का एक ऐसा भी पड़ोसी राज्य है, जहां लोहड़ी को ‘लाल लोई’ के नाम से जाना जाता है। जी हां, भारत के पड़ोसी राज्य पाकिस्तान में लोहड़ी को लाल लोई के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि आज भी पाकिस्तान के अधिकतर प्रान्तों में इसी नाम से लोहड़ी त्योहार को मनाया जाता है।

10. एक ऐसी भी मान्यता है कि संत कबीर की पत्नी लोई की याद में यह पर्व मनाया जाता है। ये भी मान्यता है कि सती के त्याग के रूप में भी यह त्योहार मनाया जाता है।

11. हर साल एक ही दिन लोहड़ी मनाई जाती है। मकर संक्रांति की तरह इसके दिन में बदलाव नहीं होता है। हर साल 13 जनवरी को यानी पौष मास के अंतिम दिन लोहड़ी का पर्व होता है।

12. लोहड़ी पर्व में अग्नि का विशेष महत्व होता है। इस दिन अग्नि के चारों ओर घूमते हुए नई फसल की आहूतियां दी जाती हैं और इस आहूति के जरिए ईश्वर को धन्यवाद दिया जाता है।

13. लोहड़ी के दिन विशेष पकवान बनते हैं, जिसमें गजक, रेवड़ी, मुंगफली, तिल-गुड़ के लड्डू, मक्का की रोटी और सरसों का साग प्रमुख होता है।

14. लोहड़ी से कुछ दिन पहले से ही छोटे बच्चे लोहड़ी के गीत गाकर घर-घर से लोहड़ी के लिए लकड़ियां एकत्र करने लगते हैं।

15. लोहड़ी उत्सव उस घर में और खास होता है, जिन घर में नई शादी हुई हो या बच्चा हुआ हो। इन घरों में लोहड़ी विशेष उत्साह के साथ मनाई जाती है। लोहड़ी के दिन बहन और बेटियों को मायके बुलाया जाता है।

16. लोहड़ी उत्सव संत कबीर की पत्नी लोई की याद में यह पर्व मनाया जाता है। यह भी मान्यता है कि सुंदरी एवं मुंदरी नाम की लड़कियों को राजा से बचाकर एक दुल्ला भट्टी नामक डाकू ने किसी अच्छे लड़कों से उनकी शा‍दी करवा दी थी।

17. वैसाखी की तरह लोहड़ी का सबंध भी पंजाब के गांव, फसल और मौसम से है। इस दिन से मूली और गन्ने की फसल बोई जाती है। इससे पहले रबी की फसल काटकर घर में रख ली जाती है। खेतों में सरसों के फूल लहराते दिखाई देते हैं।

18. एक अन्य पौराणिक मान्यता अनुसार सती के त्याग के रूप में यह त्योहार मनाया जाता है। कथानुसार जब प्रजापति दक्ष के यज्ञ की आग में कूदकर शिव की पत्नी सती हो गई थीं। उसी दिन की याद में यह पर्व मनाया जाता है।

19. लोहड़ी में पारंपरिक पहनावे और पकवानों को बनाया जाता है। इस दिन नववधू किचन में पहली बार सबसे के लिए खाना बनाती है।

20. ईरान में भी नववर्ष का त्योहार इसी तरह मनाते हैं। आग जलाकर मेवे अर्पित किए जाते हैं। मसलन, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मनाई जाने वाली लोहड़ी और ईरान का चहार-शंबे सूरी बिल्कुल एक जैसे त्योहार हैं। इसे ईरानी पारसियों या प्राचीन ईरान का उत्सव मानते हैं।

जरूर पढ़िए :

Animals FactsAjab Gajab FactsHorror facts
Life factScientists FactComputer Facts

उम्मीद हैं आपको Lohri Facts in Hindi की जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको Lohri Facts in Hindi की जानकारी पसंद आयी हो तो Lohri Facts in Hindi के इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

Leave a Comment