Republic Day Facts in Hindi | गणतंत्र दिवस से जुड़ी रोचक बातें 2024

नमस्कार दोस्तों, आज इस पेज पर हम Republic Day Facts in Hindi की जानकारी पढ़ेगें।

पिछले पेज पर हमने Makar Sankranti Facts की जानकारी शेयर की थी तो उस पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए इस पेज पर हम Republic Day Facts in Hindi की जानकारी को पढ़ते हैं।

Republic Day Facts in Hindi

1. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में इसलिए चुना गया था क्योंकि 1929 में इसी दिन पूर्ण स्वराज की घोषणा हुई थी।

2. 26 जनवरी को हर साल देश गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाता है। देश ने सबसे पहला गणतंत्र दिवस 1950 में इसी दिन मनाया था।

3. भारत का संविधान 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा बनाया गया था, लेकिन इसे लागू 26 जनवरी 1950 में किया गया था. इसलिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

4. 26 जनवरी, 1929 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारतीय स्वराज की घोषणा की थी इस​लिए भारत का संविधान लागू करने के लिए भी 26 जनवरी की तारीख को चुना गया था।

5. जनवरी 1948 में भारत के संविधान का पहला प्रारूप चर्चा के लिए प्रस्तुत किया गया 4 नवंबर, 1948 को चर्चा शुरू हुई और 32 दिनों तक चली।

Republic Day Facts in Hindi

6. इस दौरान 7,635 संशोधन प्रस्तावित किए गए, जिनमें से 2,473 पर विस्तार से चर्चा हुई. संविधान को अंतिम रूप देने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिनों का समय लगा था।

7. 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र दिवस की पहली परेड शाम को निकली थी पहली परेड इरविन स्टेडियम में हुई थी।

8. 1955 से हर साल राजपथ पर परेड का आयोजन किया जा रहा है।

9. संविधान को बनाने के लिए डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की अध्यक्षता में एक मसौदा समिति नियुक्त की गई थी। मसौदा समिति का अंतिम सत्र 26 नवंबर 1949 को समाप्त हुआ और सभी की सहमति से संविधान को अपनाया गया. 26 जनवरी 1950 को इसे देश में लागू किया गया।

10. 26 जनवरी को परेड के दौरान राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दिए जाने की प्रथा है 21 तोपों की सलामी भारतीय सेना की 7 तोपों से दी जाती है जिन्हें ’25 पाउंडर्स’ कहा जाता है पहली सलामी राष्ट्रगान शुरू होते ही दी जाती है और आखिरी सलामी ठीक 52 सेकंड बाद दी जाती है।

11. संविधान की मूल प्रति को हिंदी और इंग्लिश में प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने लिखा था इसे लिखने में उन्हें पूरे छह महीने का वक्त लगा था इस काम के लिए भारत सरकार द्वारा कॉन्स्टिट्यूशन हाउस में उनको एक कमरा आवंटित किया गया था।

12. प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने संविधान लिखने के लिए सरकार से कोई भी मेहनताना नहीं लिया था बस एक मांग की थी कि वे संविधान के हर पेज पर अपना नाम लिखेंगे और आखिरी पेज पर अपने साथ अपने दादा जी का भी नाम लिखेंगे।

13. भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा और सबसे विस्तृत संविधान है संविधान के हर पेज को प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने खूबसूरत लिखावट और इटैलिक में लिखा है।

14. जब संविधान लागू हुआ, तब इसमें कुल 395 लेख, 8 अनुसूचियां निहित थीं और यह संविधान 22 भागों में बंटा हुआ था।

15. 26 जनवरी की परेड के दौरान हर साल किसी न किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष को अतिथि के तौर पर बुलाया जाता है।

Republic Day Facts in Hindi

16. 26 जनवरी 1950 को आयोजित पहली परेड में अतिथि के रूप में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति डॉ. सुकर्णो को आमंत्रित किया गया था।

17. 1950 से 1954 तक गणतंत्र दिवस समारोह इरविन स्टेडियम (जिसे अब नेशनल स्टेडियम कहा जाता है), किंग्सवे, लाल किला और रामलीला मैदान तक आयोजित किया जाता था।

18. 1955 से गणतंत्र दिवस समारोह राजपथ पर आयोजित किया जाने लगा 1955 में राजपथ पर आयोजित पहले परेड में अतिथि के रूप में पाकिस्तान के गवर्नर जेनरल मलिक गुलाम मोहम्मद को आमंत्रित किया गया था।

19.  गणतंत्र दिवस एक तीन दिवसीय राष्ट्रीय त्योहार है जो 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह के साथ समाप्त होता है।

20. हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन पूरे देश में संविधान लागू किया गया है।

जरूर पढ़िए :

Animals FactsAjab Gajab FactsHorror facts
Life factScientists FactComputer Facts

उम्मीद हैं आपको Republic Day Facts in Hindi की जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको Republic Day Facts in Hindi की जानकारी पसंद आयी हो तो Republic Day Facts in Hindi के इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

Leave a Comment